Hardoi: शिक्षा का मन्दिर बना युद्ध का अखाड़ा, प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक के बीच हुई झड़प
हरदोई (Hardoi) ज़िला में शिक्षा के मन्दिर की संज्ञा से नवाज़े जाने वाले विद्यालय अब युद्ध के अखाड़े मे तब्दील होते नज़र आ रहे है। आये दिन स्कूलों मे शिक्षको के बीच विवाद बढ़ते ही जा रहे है। हाल ही मे भरावन ब्लाक के एक विद्यालय मे शिक्षिका बीईओ (BEO) के विवाद का लावा अभी ठंडा न हो सका, वहीं अब विकास खण्ड कोथावां के एक संविलियन विद्यालय मे शिक्षकों के बीच विवाद का एक नया मामला सामने आया है। विकास खण्ड कोथावां के संविलियन विद्यालय अटिया मझिगवां मे प्रधानाध्यापक शिव मूर्ति त्रिपाठी व सहायक अध्यापक सत्येंद्र सिंह के बीच उपस्थिति को लेकर बखेड़ा खडा हो गया है।
आपको बता दें कि, विवाद के बारे में जानकारी देते हुये शिव मूर्ति त्रिपाठी ने बताया हैं कि, सहायक अध्यापक सत्येंद्र सिंह की बीएलओ (BLO) ड्यूटी लगी हुई है। ऐसे मे हाजिरी रजिस्टर मे बीएलओ लिखकर महीनों से गायब रहे है। कभी कभार स्कूल आने पर रजिस्टर से बीएलओ मिटाकर अपने हस्ताक्षर कर देते है। शिव मूर्ति ने कहा उन्हें ऐसा करने से मना किया तो सहायक अध्यापक रिटायर्ड फौजी बताकर अभद्र भाषा मे गाली गलौज करते हुये जेल भिजवाने की धमकी देने लगे. शिव मूर्ति त्रिपाठी ने आगे बताया कि, इस अध्यापक की वजह वह मानसिक रूप से बीमार हो गये है। स्कूल मे बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह चौपट हो रही है। वही शिव मूर्ति त्रिपाठी द्वारा सहायक अध्यापक सत्येंद्र सिंह पर लगाये जा रहे आरोपों पर शिक्षामित्र नम्रता सिंह वा संतोष कुमार ने भी गवाही रूप में हाँही भरी हैं। इसकी शिकायत बीईओ से लिखित रूप मे की गयी है। इधर विवाद को लेकर बीईओ अजीत प्रताप सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, मामले को संज्ञान मे लेकर मौके पर जांच की गयी है। सहायक अध्यापक का बयान अभी नही मिला है। उनसे पूछताछ के बाद कार्यवाही की जायेगी.
अखिलेश बाथम
Sandhya Halchal News